Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 अगस्त । ब्रज क्षेत्र के प्रांतीय लक्खी मेले श्रीदाऊजी महाराज की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। मेले के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी करीब 870 पुलिसकर्मियों के कंधों पर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हाथरस पुलिस के साथ-साथ बाहरी जिलों से भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मांगा गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार पड़ोसी जनपदों से करीब 697 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा मेले में पीएसी, घुड़सवार पुलिस, यातायात पुलिस, एलआईयू और फायर सर्विस की विशेष टीमें भी तैनात रहेंगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

बाहरी जिलों से आएगा यह फोर्स

सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहरी जिलों से 20 निरीक्षक, 330 उपनिरीक्षक, 60 महिला उपनिरीक्षक, 50 मुख्य आरक्षी, 8 महिला आरक्षी और 30 आरक्षी मांगे गए हैं। इसके अलावा 4 एलआईयू कर्मी, 15 यातायात पुलिसकर्मी, 5 घुड़सवार पुलिसकर्मी, 8 फायर टेंडर आरक्षी और 5 वायरलेस ऑपरेटर भी तैनात किए जाएंगे। संचार व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए 4 स्टैटिक सेट और 8 हैंडसेट की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में एक कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य लक्खी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है, ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page