Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 अगस्त । श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को अग्रवाल युवा मंडल द्वारा श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भांग से मनमोहक श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में भव्य फूल बंगला भी सजाया गया, जिसे देखने और भगवान महादेव के अलौकिक स्वरूप के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान शिव के आकर्षक श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। भव्य फूल बंगले और आकर्षक श्रृंगार ने मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पूरी-सब्जी की प्रसादी का वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर आयोजन का लाभ उठाया। कार्यक्रम में अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष कार्तिकेय गर्ग, महामंत्री शरद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज गोयल, उपाध्यक्ष मुकुंद अग्रवाल, मंत्री प्रतीक गोयल एवं नितिन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पदम अग्रवाल, गौरव तायल, प्रशांत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, यश अग्रवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page