Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर मोहल्ले में आज दोपहर करीब 11 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव दीवार के किनारे सटी हुई अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद मृतक की पहचान 42 वर्षीय परवेज पुत्र रहमतुल्लाह, निवासी किला गेट, थाना कोतवाली सदर हाथरस के रूप में हुई। परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों के मुताबिक परवेज मेहनत-मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का भी आदी था। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर से निकला था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। कुछ घंटे बाद उसका शव रमनपुर में मिलने की जानकारी मिली। मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page