Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 अगस्त। क्षेत्र में बुधवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। पहला हादसा सादाबाद-कुरसंडा मार्ग पर नगला मान्धाता मोड़ के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में नगला झुन्ना निवासी 24 वर्षीय विवेक पुत्र जगदीश और नगला हेता, बलदेव मथुरा निवासी 52 वर्षीय खजान सिंह पुत्र सूरजपाल घायल हो गए। इसी दौरान मथुरा मार्ग पर भी एक अन्य सड़क दुर्घटना हुई। टिकैत निवासी सूरज पुत्र सत्येंद्र अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सूरज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। तीनों घायलों को उनके परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया। विवेक और खजान सिंह को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page