Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अगस्त। जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन हाथरस रोहिताश सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार (MSDE) के दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27, विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता-2027 एवं विश्व कौशल प्रतियोगिता-2028 का आयोजन किया जाना है। इन प्रतियोगिताओं में युवाओं को विभिन्न कौशलों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 63 कौशलों में निर्धारित पात्रता मानदंड के अनुसार 16 से 23 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों का पंजीकरण स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन एवं कौशल विकास मिशन की ओर से पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि जिले के प्रतिभावान युवा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकें। जिला समन्वयक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवक-युवतियां पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए जिला प्रबंधक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, विकास भवन, कमरा नंबर-313, हाथरस से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 7991200131, 8194072341 एवं 9897957604 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page