Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अगस्त। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर बैंकिंग उद्योग से जुड़े विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे देशव्यापी आंदोलन के तहत हाथरस में गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच, मधुगढ़ी पर शाम 5:15 बजे बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, अलीगढ़ रोड के सामने भी धरना प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई योजना में संशोधन, पेंशन अपडेटेशन एवं पुरानी पेंशन बहाली सहित लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग उठाई। UFBU ने देशभर में 11 सितंबर को एक दिवसीय, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल तथा मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार 7 दिसंबर 2023 और 8 मार्च 2024 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) एवं UFBU के बीच हुए समझौतों में लंबित मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पांच दिवसीय बैंकिंग सहित कई मुद्दे अब भी लंबित हैं। यूनियनों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग के प्रस्ताव को IBA द्वारा सरकार के समक्ष भेजे जाने के बावजूद अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इसके साथ ही यूनियनें सरकार की एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को वापस लेने और यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से इसमें संशोधन की मांग कर रही हैं।

जिला संयोजक पुष्पांकर जैन एवं जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग कोई नई मांग नहीं है। बैंक यूनियनों का कहना है कि वर्ष 2015 में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश की व्यवस्था लागू होने के बाद से ही पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग उठाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अन्य लंबित समस्याओं का भी शीघ्र समाधान होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष सरकार और बैंक प्रबंधन से है, जनता से नहीं। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि संभावित हड़ताल के दौरान असुविधा से बचने के लिए आवश्यक बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें। प्रदर्शन में जिला संयोजक पुष्पांकर जैन, जिला अध्यक्ष अजय कुमार, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री निशांत वार्ष्णेय, ग्रामीण बैंक के बिश्नोई जी, जिला मंत्री विष्णु चौधरी, जीके शर्मा, प्रमोद, नरेंद्र कुमार, लोकेश, करतार सिंह, अश्वनी, रितेंद्र, राजकुमार, राहुल चौधरी, किशन गोपाल, सुरेश, राजपाल, सुरेश वर्मा, तेजवीर, प्रवीन, अमित, नेहा, रागिनी, जितेंद्र एवं देवेंद्र गौतम सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page