
हाथरस 27 अगस्त। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला स्तर के चयन/ट्रायल्स जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित किए जाएंगे, जबकि मंडल स्तर के ट्रायल्स अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होंगे। पुरुष हॉकी के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 1 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल्स 2 सितंबर को अलीगढ़ में होंगे। प्रदेश स्तरीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 6 से 11 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित होगी। जूनियर बालक कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल्स 2 सितंबर को सुबह 11 बजे हाथरस में तथा मंडल स्तरीय ट्रायल्स 3 सितंबर को अलीगढ़ में होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 9 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी।
प्रदेशीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 2 सितंबर को सुबह 11 बजे हाथरस और मंडल स्तरीय ट्रायल्स 3 सितंबर को अलीगढ़ में होंगे। प्रदेशीय प्रतियोगिता 8 से 9 सितंबर तक प्रयागराज में आयोजित होगी। इसी क्रम में सब जूनियर बालक बास्केटबॉल के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 7 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल्स 8 सितंबर को अलीगढ़ में होंगे, जबकि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 14 सितंबर तक आजमगढ़ में आयोजित की जाएगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय पुरुष/महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 14 सितंबर को सुबह 11 बजे हाथरस में तथा मंडल स्तरीय ट्रायल्स 15 सितंबर को अलीगढ़ में होंगे। प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक मुरादाबाद में आयोजित की जाएगी। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को निर्देशित किया गया है कि चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने के लिए अपने साथ समस्त मूल प्रमाण-पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएं। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में खिलाड़ियों को चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।












