Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अगस्त। हाथरस जंक्शन स्थित शिवम मार्केट में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू एवं जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित पार्टी के पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन समाजसेवी चरनपाल सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर एवं नत्थीलाल पाराशर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मौजूद लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी, पूर्व प्रधान देवी नगर ठाकुर हर प्रसाद सिंह, प्रमोद मदनावत, मनवीर सिंह सीए, अविनाश ठाकुर और अनुराग अग्निहोत्री सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्राम पंचायत देवी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग स्वागत समारोह में पहुंचे। समर्थकों ने भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। नवनिर्वाचित जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने की बात कही। समारोह के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page