Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अगस्त। निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में विकास भवन सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच पुष्टाहार से पौष्टिक व्यंजन तैयार करने संबंधी कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे पुष्टाहार के उपयोग को अधिक प्रभावी, रुचिकर और पोषणपरक बनाना तथा उसमें नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में कुल 25 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया और पुष्टाहार से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्थानीय स्तर पर आसानी से बनाए जा सकने वाले व्यंजनों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट व्यंजन तैयार करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य विकास अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता में प्रदर्शित की गई पौष्टिक रेसिपी की जानकारी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों के परिवारों तक पहुंचाई जाए, ताकि वे इन व्यंजनों को अपने घरों में आसानी से तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि पुष्टाहार का उचित एवं नियमित सेवन बच्चों और माताओं के संपूर्ण पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कार्यकत्रियों से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री के साथ पुष्टाहार का बेहतर समायोजन करते हुए लाभार्थियों को नए, स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार करने के लिए प्रेरित करने को कहा। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page