हाथरस 24 अगस्त । मोहल्ला श्रीनगर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर पर सोमवार को शिव भक्तों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और अपने आराध्य भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को पुण्य का भागी माना। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव के दर्शन किए।














