Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 24 अगस्त । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा 29 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्षीय बालक हॉकी जनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page