Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अगस्त । जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर के निकट हुए सड़क हादसे में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रामपुर निवासी 56 वर्षीय ईश्वरी प्रसाद पुत्र दीपचंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ईश्वरी प्रसाद बाइक से गांव से हाथरस की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में ईश्वरी प्रसाद और दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति घायल हो गए। ईश्वरी प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन शव को हाथरस लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ईश्वरी प्रसाद PWD विभाग में कार्यरत थे और अपने पीछे पांच संतानें छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page