हाथरस 23 अगस्त । आगामी बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 23 अगस्त को कोतवाली हाथरस परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने की। इसमें विभिन्न धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान आगामी पर्वों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से अपील की कि वे समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और अफवाहों को फैलने से रोकने की अपील की। बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जुलूस एवं कार्यक्रमों के निर्धारित मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, विवाद अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं में नई
August 23, 2026
जमीन विवाद में मां-बेटी पर लाठी-डंडों और
August 23, 2026
अलीगढ़-एटा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक
August 23, 2026
सड़क हादसे में PWD कर्मचारी की मौत,
August 23, 2026
संविदा बिजलीकर्मी से मारपीट और गाली-गलौज, जान
August 23, 2026
सासनी में कांवड़ियों की सेवा के लिए
August 23, 2026
14 सितंबर को निकलेगी श्री वेद भगवान
August 23, 2026
Weather
Hathras
11:12 pm,
Aug 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













