Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अगस्त। व्यक्ति के मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR) द्वारा अज्ञात एवं लावारिस शवों का धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराने का मानवीय कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अगस्त को हाथरस के तालाब चौराहा पर करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। युवक ने काले रंग की हाफ पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक रखा, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने समाजसेवी सुनीत आर्य एवं प्रवीन वार्ष्णेय से अंतिम संस्कार में सहयोग का अनुरोध किया। इसके बाद ADHR की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में युवक का हिंदू रीति-रिवाज एवं धार्मिक विधि-विधान के अनुसार सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान समाजसेवियों ने कहा कि व्यक्ति की पहचान भले ही अज्ञात हो, लेकिन मृत्यु के बाद सम्मानजनक अंतिम संस्कार उसका मानवीय अधिकार है। मृत व्यक्ति की गरिमा और सम्मान बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं में NSS अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ADHR के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, समाजसेवी सुनीत आर्य, NSS अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, आयोग दीपक, बंटी भाई कपड़े वाले, नीरज गोयल, तरुण राघव, कांस्टेबल पवन कुमार और हेड कांस्टेबल निहाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page