Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 अगस्त। क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग गांवों से आठ बकरियां चुरा लीं। 20 अगस्त की रात हुई इन वारदातों में चोर बकरियों को बंद गाड़ी में लादकर हाथरस की ओर फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहला मामला ऊंचागांव का है। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि बीती रात चोर उनके छोटे भाई के परिसर में एक बकरी दो बकरे बंधे हुए थे, ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए। चोरों ने वहां से तीन बकरियां की गले की रस्सी काटकर तीनों बकरियों को चुरा ले गए गये। पड़ोसियों को आहट होने पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद बदमाश अपनी बंद गाड़ी लेकर भाग निकले। दूसरा मामला सादाबाद क्षेत्र के गांव धनौटी बुर्ज का है। आमीन खान के अनुसार, रात लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर बंधी पांच बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ितों का कहना है कि बकरियां उनके परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन थीं, और इस चोरी से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर बकरियां बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। घटनाओं को लेकर पीड़ितों द्वारा दी गई लिखित शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page