Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अगस्त। विद्युत विभाग की ओर से सूचित किया गया है कि 33/11 केवी उपकेंद्र काशीराम (तरफरा) फीडर पर मशीनों की मरम्मत एवं उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस आवश्यक कार्य के चलते 23 अगस्त को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि उक्त आवश्यक अनुरक्षण कार्य को समय से पूरा कराने में विभाग को अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की गई है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखने और सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page