Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 अगस्त। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंजौली में आज को ‘हर घर हर अधिकार’ योजना के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। चौपाल में फैमिली आईडी, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, खतौनी में नाम संशोधन, राशन कार्ड और मुख्यमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन और शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेंशन, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि और खतौनी में नाम संशोधन जैसी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इन शिकायतों की जांच की। जहां तत्काल समाधान संभव था, वहां तुरंत कार्रवाई की गई, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम चौपाल का लाभ उठाने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा, एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह, पूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी, ग्राम पंचायत सचिव देश दीपक और एडीओ आरडी शैलेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page