Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सहपऊ। थाना क्षेत्र के गांव बुढाईच में ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सहपऊ में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है। गांव बुढाईच निवासी लोकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर के समय उसकी पत्नी के पिता भगवान सिंह, भाई मोहित व दीपक, बहन पिंकी, मां तथा रिश्तेदार रविकांत निवासी राजमल, थाना दादों, जिला अलीगढ़ बोलेरो गाड़ी से उसके घर पहुंचे। लोकेश का आरोप है कि सभी लोग अचानक घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपितों ने लात-घूसों और डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में लोकेश को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने धमकी दी कि यदि उनकी बेटी से खाना बनवाया या घर का काम कराया गया तो उसे जान से मार देंगे। लोकेश ने बताया कि वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। शोर सुनकर उसकी मां गांव की ओर पहुंची और सूचना मिलने पर गांव के चंद्रपाल सिंह व जगन्नाथ सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने बीच-बचाव कर लोकेश की जान बचाई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सहपऊ पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page