Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/हसायन। थाना क्षेत्र के गांव इटर्नी में दुकान पर बैठे युवक से मारपीट और बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर हसायन पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव इटर्नी निवासी कुलदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त को दिन में वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अवधेश, केंद्रपाल और बाबी उसकी दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। कुलदीप के अनुसार जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर गांव के ही संदीप मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियारों से संदीप पर हमला कर दिया। हमले में संदीप के सिर में खुली चोट आई, जबकि कुलदीप के कान में चोट लगी है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। कुलदीप ने थाना हसायन पहुंचकर अवधेश, केंद्रपाल और बाबी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page