हाथरस 19 अगस्त। अलीगढ़ रोड स्थित सदर तहसील के सामने प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए गए बिजली के पोल में करंट आने से हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार नगर पालिका द्वारा तहसील परिसर के बाहर प्रकाश व्यवस्था के लिए कई बिजली के पोल लगाए गए हैं, जिनमें से एक पोल में करंट उतर रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के पोल में करंट आने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। तहसील के सामने होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में करंट प्रवाहित पोल के संपर्क में आने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिजली के पोल की जांच कर उसमें आ रहे करंट को बंद कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को होने से पहले रोका जा सके। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो जिम्मेदार विभाग की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
Next News :-युवक से मारपीट के मामले में दो और गिरफ्तार, अब तक चार आरोपित पुलिस की गिरफ्त में
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101












7 Comments
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]