Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। आज बागला जिला चिकित्सालय में नई इमरजेंसी ब्लॉक का उद्घाटन सदर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। नई इमरजेंसी के शुरू होने से अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को पहले की अपेक्षा और अधिक बेहतर एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बताया गया कि पुराने इमरजेंसी भवन में एक समय में मात्र 6 से 8 मरीजों का ही उपचार संभव हो पाता था, जिसके चलते मरीजों एवं तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई इमरजेंसी ब्लॉक में एक साथ 16 से 18 मरीजों का उपचार किया जा सकेगा। इससे आपात स्थिति में अधिक संख्या में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नई इमरजेंसी में संभावित हृदयाघात के मरीजों के उपचार की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए आवश्यक महंगे इंजेक्शन, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 40 हजार रुपये प्रति इंजेक्शन बताई गई है, मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे गंभीर स्थिति वाले मरीजों को समय पर उपचार मिलने के साथ उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।

बताया गया कि जिलाधिकारी हाथरस द्वारा पुराने इमरजेंसी भवन का कई बार निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को इमरजेंसी की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद बगला चिकित्सालय में स्थापित एमडीटीबी चिकित्सालय में स्थान निर्धारित कर नई इमरजेंसी ब्लॉक की स्थापना का निर्णय लिया गया। नई इमरजेंसी का शुभारंभ होने के साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशों एवं बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के प्रयासों को धरातल पर उतारा गया है। नई इमरजेंसी भवन के बाहर पर्याप्त खुला क्षेत्र उपलब्ध होने के कारण मरीजों और तीमारदारों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे अस्पताल परिसर में वाहनों के दबाव को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

Next News :-सदर तहसील के सामने बिजली के पोल में दौड़ रहा करंट, हादसे की आशंका

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page