अलीगढ़ 19 अगस्त। मंगलायतन विश्वविद्यालय में एंटी-रैगिंग अभियान के अंतर्गत एंटी-रैगिंग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का संदेश देना रहा। रैली में फार्मेसी, मैनेजमेंट, हॉस्पिटल फार्मेसी, विधि एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता संदेश एवं नारे प्रस्तुत करते हुए सभी को रैगिंग से दूर रहने तथा इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुलसचिव कमांडर मनोज के. ने विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। विश्वविद्यालय में प्रत्येक विद्यार्थी की सुरक्षा, गरिमा एवं सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने और एक-दूसरे के प्रति सहयोग एवं सम्मान की भावना रखने का आह्वान किया। डीन अकादमिक डा. अमरीश शर्मा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. प्रमोद कुमार एवं एंटी-रैगिंग नोडल अधिकारी डा. दशरथ सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रैगिंग के किसी भी मामले को छिपाने के बजाय तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डा. संजय पाल, डा. सौरभ गुप्ता एवं डा. बृजेश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में धूमधाम से निकली महाराज अग्रसेन
October 11, 2026
अलीगढ रोड स्थित हाथरस मंडी के बहार
October 11, 2026
हाथरस में SC/ST एक्ट के 9 मामलों
October 11, 2026
हाथरस में घरेलू विवाद के बाद महिला
October 11, 2026
हाथरस: बहन के घर आए 25 वर्षीय
October 11, 2026
हाथरस में महिला को आत्महत्या के लिए
October 11, 2026
त्रिभैरवनाथ सिद्ध पीठ से निकली माता रानी
October 11, 2026
Weather
Hathras
5:54 pm,
Oct 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










