Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित गडोला मार्ग पर एक दवा विक्रेता के यहां हुई एक ही गांव के दो अलग अलग जाति वर्ग के युवको के बीच जातिगत टीका टिप्पणी किए जाने को लेकर हुई कहासुनी दोनों पक्ष के युवकों के बीच गाली-गलौज मारपीट के स्वरूप में तब्दील हो गई।देखते ही देखते दो जाति वर्ग के युवकों के पक्ष के सदस्यों के आने पर दोनों पक्ष के बीच जमकर गाली-गलौज मारपीट हो गई।घटना के दौरान एक पक्ष से दो तो दूसरे पक्ष से तीन महिला सहित पांच सहित दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए।घटना के संबंध में दोनो पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम को लेकर जानकारी देते हुए दोनो पक्ष की ओर से लिखित तहरीर देते हुए एक दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।कुलदीप पुत्र बलवीर सिंह निवासी इटरनी ने घटना की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि वह स्टोन विक्रेता है।वह कस्बा के गडोला मार्ग स्थित मोक्षधाम श्मशान घाट के सामने अपनी स्टोन वाली दुकान पर बैठे हुए थे।तभी गांव के ही दूसरे पक्ष के कुछ नामजद आए और आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना प्रारंभ कर दिया।इसी दौरान उनके परिवार के ही सदस्य संदीप पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी इटर्नी दुकान की ओर से जा रहे थे,जब संदीप ने गांव के ही दूसरे पक्ष के झगडा कर रहे युवकों से झगडे का कारण पूछा।तो नामजदों ने गाली-गलौज मारपीट करते हुए लाठी डंडा,ईट पत्थर से मारपीट कर दी।जिससे संदीप सिंह के सिर में चोट आने से संदीप सिंह घायल हो गया।कुलदीप के भी शारीरिक गुम चोट आई।चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान कुलदीप ने शरीर के एक अंग कान में चोट आने की बात कही।दूसरे पक्ष के अवधेश कुमार बघेल पुत्र केन्द्रपाल सिंह निवासी इटरनी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि वह मंगलवार अठ्ठारह अगस्त को गडोला मार्ग स्थित एक युवक के मेडिकल स्टोर से दवा ले रहा था।तभी पहले पक्ष के एक युवक जो कि मेडिकल पर खड़े हुए गांव इटरनी के रहने वाले युवक ने जातिगत वर्ग का नाम लेते हुए जातिगत टीका टिप्पणी कर दी।जब अवधेश ने विरोध किया।तो उपरोक्त नामजद युवक ने अवधेश के साथ कहासुनी करने लगा।देखते ही देखते दोनो युवकों के बीच आपस में वाद विवाद बढ गया।अवधेश के साथ गांव के उपरोक्त नामजद युवक के द्वारा गाली-गलौज मारपीट करते हुए गडोला मार्ग स्थित मोक्षधाम श्मशान घाट की ओर ले गया।जहां पर पहले से मौजूद गांव के उपरोक्त नामजद युवक के सहयोगी सदस्यों ने गाली-गलौज कर लाठी डंडा से मारपीट कर दी।अवधेश के परिजनों को झगडे मारपीट की घटनाक्रम की जानकारी होते ही अवधेश के परिजन घटनाक्रम स्थल पर पहुंचे।तो पहले पक्ष के उपरोक्त पांच नामजदों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए एक नामजद युवक की दुकान में रखे हुए लाठी डंडा से मारपीट कर दी।मारपीट की घटना के दौरान अवधेश के अलावा अवधेश के परिवार के पिता केन्द्रपाल पुत्र पन्नालाल,माॅ शीला देवी पत्नी केन्द्र पाल सिंह,वीनेश पत्नी अखिलेश, वीनेश पत्नी वीरेश घायल हो गए।घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों पक्ष के द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा।जहां पर चिकित्सक डाॅ.अंकुश सिंह ने सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण किए जाने के बाद कोतवाली भेज दिया।घटना के संबंध में पुलिस जांच पड़ताल कर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page