Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त। महिला थाना में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 जुलाई 2018 को फतेहपुर सीकरी, आगरा क्षेत्र के नगला देवीया निवासी सुनील के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के दौरान मायके पक्ष द्वारा अंगूठी, झुमका, पेंडल, मोटरसाइकिल, गृहस्थी का सामान और चार तोला सोना दिया गया था। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और नशे की हालत में उसके साथ तथा उसके छोटे बेटे के साथ मारपीट करता है। आरोप है कि पति जान से मारने की धमकी भी देता है। विवाहिता ने ससुर, सास, ननद, ननदोई, मामा ससुर और मामी सास पर भी पति का साथ देने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, उसका पति घर का खर्च नहीं देता और राशन तक नहीं लाता। आरोप है कि पति मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजता है और उसके मायके पक्ष के लोगों को भी जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने महिला थाना में तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page