Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला नगला अलगर्जी में सोमवार सुबह बिस्तर पर सो रही महिला को सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही महिला ने शोर मचाया और कुछ ही देर में बेहोश हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सांप को मौके पर ही मार दिया। परिजनों के अनुसार, मंजू देवी पत्नी सत्य प्रकाश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें समय पर पर्याप्त उपचार नहीं मिला और एंटी-स्नेक वेनम भी काफी देर बाद लगाया गया। इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर अलीगढ़ रवाना हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद क्षेत्र में सांप निकलने और सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page