Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ/हाथरस 17 अगस्त। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ मीडिया समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, मीडिया के साथ बेहतर तालमेल तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के संदेश को मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने और संगठन तथा मीडिया के बीच समन्वय को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। यतेंद्र शर्मा को हाल ही में प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से उनकी मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा के मीडिया तंत्र को और सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए नई रणनीति के तहत काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page