Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 अगस्त। रक्षाबंधन के मौके पर श्री रामलीला सेवा समिति सादाबाद की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी ऐतिहासिक विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के नामी पहलवान अपने दांव-पेच दिखाते नजर आएंगे। दंगल का आयोजन 28 अगस्त शुक्रवार को बैजनाथ मंदिर के पास किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति का दावा है कि दंगल में भारत केसरी, महाराष्ट्र केसरी, ब्रज केसरी समेत देश-विदेश के नामचीन पहलवानों की जोरदार कुश्तियां देखने को मिलेंगी। दंगल में महाराष्ट्र केसरी और रुस्तम-ए-हिंद सिकंदर शेख पहलवान, भारत केसरी हरिकेश पहलवान, भारत केसरी उमेश पहलवान और ब्रज केसरी सचिन पहलवान समेत कई बड़े नाम अखाड़े में उतरेंगे। यानी मुकाबला सिर्फ दो पहलवानों के बीच नहीं होगा, बल्कि अखाड़े में अनुभव, ताकत और दांव-पेच का पूरा इम्तिहान देखने को मिलेगा। रक्षाबंधन के मौके पर होने वाले इस विराट दंगल को लेकर सादाबाद के कुश्ती प्रेमियों में खासा उत्साह है। गांव-देहात से लेकर नगर तक लोग दंगल देखने पहुंचेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में दर्शक अखाड़े के आसपास जुटेंगे और पहलवानों का उत्साह बढ़ाएंगे। श्री रामलीला सेवा समिति ने सादाबाद की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक दंगल की शोभा बढ़ाएं और पहलवानों का उत्साहवर्धन करें। आयोजन समिति में अध्यक्ष गुन्नू कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित उपाध्याय, महामंत्री जयदेव चौधरी और कोषाध्यक्ष शरद गुप्ता शामिल हैं। समिति की ओर से दंगल को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page