Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला शेखा में दहेज के दानव दहेज लोभी ससुरालीजनों के द्वारा शादी के महज उन्तालीस दिनों के बाद ही दहेज की अतिरिक्त डिमांड किए जाने के दौरान विवाहित का उत्पीडन कर दहेज में तीन लाख रूपए व चार पहिया वाहन कार की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या कर दी।घटना के संबंध में मृतका विवाहिता के भाई ने बहनोई सहित पांच ससुरालीजनों को नामजद करते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।मृतका के भाई सचिन कुमार पुत्र स्व: संजय कुमार ने कोतवाली में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा को लिखित तहरीर देते हुए कहा कि वह गाँव सतोहा थाना डिबाई जिला बुलंदशहर का निवासी है।महोदय प्रार्थी सचिन कुमार ने अपनी बहन यशोदा की शादी दिनांक 03.07.2026 तीन जुलाई को अजयभान सिंह उर्फ़ विकास पुत्र ब्रजभान सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर निवासी गाँव नगला शेखा थाना हसायन जिला हाथरस के साथ हिन्दू रीति रिवाज से की थी।तथा प्रार्थी ने अपनी हैसियत के हिसाब से अतिरिक्त दान दहेज़ भी दिया था,लेकिन इस दान दहेज़ से प्रार्थी की बहन यशोदा के ससुराल पक्ष के पति अजयभान सिंह उर्फ़ विकास पुत्र ब्रजभान सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर,ससुर ब्रजभान सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर पुत्र रामस्वरूप,सास शशि देवी पत्नी ब्रजभान सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर,जेठ उदयभान उर्फ़ पंकज पुत्र ब्रजभान सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर,जेठानी कविता देवी पत्नी उदयभान उर्फ़ पंकज खुश नही हुए और अतिरिक्त दहेज़ के रूप में तीन लाख रुपये और चार पहिया कार की मांग करने लग गए।दहेज की अतिरिक्त डिमांड को दिए जाने को लेकर आएदिन प्रार्थी की बहन यशोदा के साथ ससुरालीजन गाली गलौच व मारपीट करने लगे और घर से निकालने का पूरा प्रयास करने लगे।दिनांक बारह अगस्त 2026 दिन बुधवार को प्रार्थी सचिन कुमार की बहन यशोदा की गला घोटकर उपरोक्त लोगों ससुरालीजनों ने हत्या कर दी।जिसकी सूचना प्रार्थी को उसी दिन समय दोपहर करीब दो बजे मिलने पर प्रार्थी सचिन कुमार अपने परिजनों को साथ लेकर अपनी बहन यशोदा की ससुराल पहुंचा।तो देखा कि प्रार्थी की मृतक बहन यशोदा के गले पर नीले निशान थे।जिसके बारे में प्रार्थी व प्रार्थी के परिजनों ने उक्त लोगों ससुरालीजनों से पूछा तो उपरोक्त व्यक्ति भद्दी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने को आमादा हो गए।जिसके बाद प्रार्थी मृतका यशोदा के भाई सचिन कुमार ने बहन की ससुराल गांव नगला शेखा घटना स्थल से डायल एक सौ बारह  पर फोन किया और घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।स्थानीय पुलिस के द्वारा दिनांक तेरह अगस्त 2026 दिन गुरूवार को प्रार्थी सचिन कुमार की बहन के शव का पोस्टमार्टम कराया।पोस्टमार्टम के बाद मृतक बहन के अंतिम दाह संस्कार हेतु प्रार्थी अपनी बहन को अपने गाँव सतोहा ले आया।प्रार्थी सचिन कुमार अपनी मृतका बहन के उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध अपनी बहन की हत्या करने के इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आया है।अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।आपकी अति कृपा होगी।घटना की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन जांच पडताल करना प्रारंभ कर दिया है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि मृतका के भाई की लिखित तहरीर के आधार पर मृतका के पति सहित अन्य ससुरालीजनों सहित पांच के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page