Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 14 अगस्त। गुरुवार रात सादाबाद की सड़कों पर मध्य प्रदेश के शिवपुरी से आई एक अनोखी ‘रथ कावड़’ ने लोगों का ध्यान खींचा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का यह दल लगभग 950 किलोमीटर की यात्रा पर है। यह कावड़ सामान्य कावड़ों से भिन्न थी। एक भव्य रथ में पवित्र गंगाजल स्थापित था। रथ पर भगवान शिव शेषनाग की छत्रछाया में विराजमान थे, और उनके साथ माता पार्वती भी थीं। सादाबाद से गुजरते इस अलौकिक रथ को देखने के लिए सड़क किनारे हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस भक्ति यात्रा में शामिल शिवभक्त चालीराजा बुन्देला, शिवचरण लोधी, रामजीलाल लोधी, राजपाल लोधी, भगवानदास विश्वकर्मा और राजीव सेन ने बताया कि यह उनके गुरु महाराज की कृपा और भगवान शिव के आशीर्वाद का फल है। भीषण गर्मी और रास्ते की कठिनाइयां भी उनके हौसले को कम नहीं कर पाईं। उनका कहना था कि शरीर थक रहा है, लेकिन मन में शिव का नाम और गुरु की कृपा का भरोसा उन्हें प्रतिदिन 40-50 किलोमीटर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। कावड़िया दल के सदस्यों ने बताया, “हम हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले हैं। लगभग 930 किलोमीटर का यह लंबा सफर हम 17 दिनों में पूरा करेंगे। हमारा लक्ष्य प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर रथ कावड़ खींचते हुए चलना है, ताकि अपने प्रख्यात शिव मंदिर पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक कर सकें। भीषण गर्मी और रास्ते की कठिनाइयां भी उनके हौसले को कम नहीं कर पाईं। उनका कहना था कि शरीर थक रहा है, लेकिन मन में शिव का नाम और गुरु की कृपा का भरोसा उन्हें प्रतिदिन 40-50 किलोमीटर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। कावड़िया दल के सदस्यों ने बताया, “हम हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले हैं। लगभग 930 किलोमीटर का यह लंबा सफर हम 17 दिनों में पूरा करेंगे। हमारा लक्ष्य प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर रथ कावड़ खींचते हुए चलना है, ताकि अपने प्रख्यात शिव मंदिर पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक कर सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page