सादाबाद (सहपऊ) 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को सहपऊ क्षेत्र में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चौधरी रामकिशन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली गांव शहवाजपुर से शुरू होकर आरती गांव तक पहुंची। इसमें शहवाजपुर और आरती गांव के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे बच्चों को देखकर रास्ते में लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने की अपील की। रैली में जितेंद्र बधौतिया, मंडल अध्यक्ष संदीप सिसोदिया, नवल सिंह, श्यामवीर सिंह, देवेश उपाध्याय, नवदीप सिसोदिया, बॉबी चौधरी, लोकेंद्र चौधरी और गीतम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी में श्रीगणेश शोभायात्रा के साथ शुरू
October 4, 2026
श्री दाऊजी मेले में रातभर गूंजी कव्वाली,
October 4, 2026
सादाबाद : हादसे के बाद सड़क पर
October 4, 2026
सासनी : के के.एल. जैन इंटर कॉलेज
October 4, 2026
सादाबाद : टैंपो की टक्कर से बाइक
October 4, 2026
सादाबाद : 93 दिनों बाद परिजनों से
October 4, 2026
सादाबाद : धोखे से वायुसेना कर्मी के
October 4, 2026
Weather
Hathras
7:21 am,
Oct 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










