Hamara Hathras

Latest News

सासनी 13 अगस्त। सासनी बिजली घर के निकट NH-93 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मिर्ची से भरा एक अनियंत्रित लोडर टेंपो बाइक सवारों के ऊपर पलट गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग टेंपो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए टेंपो के नीचे दबे दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहनों की मदद से घायलों को सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गांव राघानीय निवासी सलमान पुत्र साबुद्दीन और सासनी निवासी रमेश चंद पुत्र शंकर लाल के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते भीषण जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सासनी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सड़क पर फंसे वाहनों को व्यवस्थित कराया और जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया। जाम खुलने के बाद यात्रियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page