Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला शेखा में शादी के महज उन्तालीस दिन के अंदर ही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शादी उन्तालीस दिन पहले ही हुई थी।बुधवार की देर रात्रि में घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।मृतक विवाहिता के उसके मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।मृतका की पहचान बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के सतोहा गांव निवासी बीस वर्षीय यशोदा के रूप में हुई है।उसकी शादी नगला शेखा निवासी अजय से हुई थी।अजय एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है।मृतक विवाहिता यशोदा के चाचा विनोद ने बताया कि यशोदा के गले और शरीर पर चोट के निशान थे।उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन यशोदा को परेशान कर रहे थे।दहेज की मांग पूरी न करने पर ही यशोदा की हत्या की गई है।मृतका के परिजनों ने मृतका के पति व अन्य ससुरालीजनो के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।घटना के संबंध में पुलिस जांच पडताल कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि नगला शेखा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।मृतका के परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर विवाहिता की मौत का करणा जानने के लिए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page