Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अगस्त। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर बुधवार को बैंकिंग उद्योग से जुड़े सात घटक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने, विनियमित कार्य घंटे, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पीएलआई, पेंशन अपडेट करने तथा निजी क्षेत्र के बैंकों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनुग्रह राशि सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 8 मार्च 2024 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) एवं चार अधिकारी संगठनों के बीच हुए समझौता ज्ञापन में छह माह के भीतर लंबित मुद्दों का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है।

UFBU पदाधिकारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग के तहत सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग कार्य और शनिवार-रविवार अवकाश की व्यवस्था लागू करने की मांग की जा रही है। यूनियनों के अनुसार IBA की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है, लेकिन अंतिम मंजूरी का इंतजार है। जिला संयोजक पुष्पांकर जैन ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग नई नहीं है। वर्ष 2015 में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश की व्यवस्था लागू होने के बाद से इस मांग को लेकर लगातार बातचीत होती रही है और कई दौर की वार्ता में विभिन्न मुद्दों पर सहमति भी बनी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में 24 एवं 25 मार्च 2025 की प्रस्तावित हड़ताल को सरकार एवं IBA के प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद स्थगित किया गया था, लेकिन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण 27 जनवरी को दोबारा एक दिवसीय हड़ताल करनी पड़ी। अजय कुमार, जिला अध्यक्ष यूपीबीयूई, ने कहा कि पिछले कई महीनों से मांगों पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। आश्वासनों के बावजूद निर्णय नहीं होने के कारण बैंक कर्मचारियों को फिर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

ग्रामीण बैंक अधिकारी यूनियन के वरिष्ठ साथी जीके शर्मा एवं श्रीकांत गर्ग ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह के साथ पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारी जल्द ही राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की दिशा में आगे बढ़ेंगे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार और बैंकिंग प्रबंधन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इस अवसर पर UFBU जिला संयोजक पुष्पांकर जैन, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के संयुक्त मंत्री निशांत वार्ष्णेय, अधिकारी यूनियन के एआरएस सौरभ राजपूत, जिला मंत्री विष्णु चौधरी, यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, राजकुमार चौधरी , नरेंद्र कुमार, पूनम, जी के शर्मा, लोकेश, अश्वनी, जे एम मीना, दीपक , दिलशाद , राहुल चौधरी , भरत , गोपाल स्वरूप ,प्रदीप वार्ष्णेय , राजकुमार शर्मा, रामप्रकाश यादव , राजपाल , सुरेश वर्मा , जगमोहन , रामकुमार, संजय सैनी, शंकरलाल ,जितेंद्र , देवेंद्र गौतम , अंजलि. , मांडवी , नेहा आदि बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page