Hamara Hathras

Latest News

सासनी 11 अगस्त। जनपद की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव गोपालपुर भूतपुर के पास चलती बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार गांव नया नगला निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गोपालपुर भूतपुर के पास अचानक बाइक के आगे कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायल की मदद की और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पहुंचाया। सीएचसी पर डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। घायल बाइक सवार की पत्नी नीति ने बताया कि चलती बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे हादसे में युवक घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page