Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 अगस्त। कस्बा के मोहल्ला दखल में नगर पंचायत की पेयजल पाइपलाइन के जर्जर होने के कारण क्षतिग्रस्त होने के कारण लीकेज की समस्या उत्पन्न हो गई थी।जर्जर होने कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की लीकेज को सही कराए जाने के लिए चल रहे गड्डा खुदाई कार्य के दौरान सड़क के किनारे लगे हुए दो विद्युत खंभा गिर गए।विद्युत खंभा के गिर जाने के दौरान मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया।विद्युत खंभा के गिरने की वजह से विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गई।विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने कस्बा के मोहल्ला किशन अहीरान स्थित विद्युत उपकेन्द्र 33/11 से कस्बा के मोहल्ला दखल कछियान कलां से एक शिक्षण संस्थान के लिए जा रही विद्युत लाइन के लिए सड़क के किनारे लगे हुए दो विद्युत खंभा के गिर गए।विद्युत खंभा के गिरने के कारण जर्जर क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियो के द्वारा किए जा रहे गड्डा खुदाई का कार्य भी प्रभावित हो गया।नगर पंचायत के द्वारा मुहल्ले वासियो के द्वारा नगर पंचायत की जर्जर क्षतिग्रस्त हो चुकी पेयजल पाइपलाइन के लीकेज होने के कारण सड़क व मुहल्ले में पानी फैलने की शिकायत कर नगर पंचायत के कार्यालय में जानकारी दी।नगर के लोगों के द्वारा की गई शिकायत की जानकारी होने पर नगर पंचायत के द्वारा कार्य कराए जाने के दौरान नगर पंचायत की मिनी ट्रैक्टर लगी हुई जे.सी.बी.मशीन से गड्डा खुदाई के कार्य के दौरान दोनो विद्युत खंभा गिर गए।विद्युत खंभा के गिरने की जानकारी होने पर विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति ठप्प की गई।विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति ठप्प होने के बाद विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने नगर के विद्युत संविदा कर्मी जाॅनी व हेमंत कुमार को मौके पर भेजकर विद्युत खंभा से जा रही विद्युत बंच केबल को उतारे जाने के बाद जैसे तैसे विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया गया।विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो जाने के दौरान एक घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।इस संबंध में विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने बताया कि नगर पंचायत के पाइपलाइन के लिए कराए जा रहे गड्डा खुदाई के कार्य के दौरान दो विद्युत खंभा गिर गए।जिससे आपूर्ति ठप्प हो गई थी।संविदा कर्मियो को मौके पर भेजकर आपूर्ति को सुनिश्चित कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page