Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 अगस्त। विकासखंड क्षेत्र में प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में प्रधानमंत्री की अपील पर हमारा भारत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज में अलख जगाकर समाज को नशा व्यसन मुक्त कराए जाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है।कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित लोटस हाउस प्रजा पिता ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्म कुमारीज उमा बहिन ने कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र के हर आयु उम्र वर्ग को नशा व्यसन मुक्त कराए जाने के लिए काफी प्रयास कर जगह-जगह शपथ दिला रही है।दस करोड नशा मुक्त भारत के अभियान की विकासखंड कार्यालय परिसर से दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया।प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज बहनों के द्वारा प्रतिदिन सुबह से लेकर दोपहर तक सभी शिक्षण संस्थान व सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में शपथ दिला रही है।प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय लोटस हाउस की संचालिका उमा बहन ने विकासखंड कार्यालय के सभागार परिसर में नशा व्यसन मुक्त भारत बनाए जाने के लिए शपथ दिलाई।शपथ दिलाते हुए उन्होने कहा कि हम पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से यह प्रतिज्ञा करते हैं कि हम स्वयं को सभी प्रकार के नशे एवं व्यसनों से दूर रखेंगे।हम स्वस्थ,मूल्यनिष्ठ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का निरंतर प्रयास करेंगे।हम अपने परिवार,मित्रों तथा समाज को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।हम अपने समय,ऊर्जा,क्षमताओं एवं संसाधनों का सर्वोत्तम सदुपयोग करेंगे।हम नशामुक्त,स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान देंगे।प्रजापिता ब्रह्राकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के लोटस हाउस केन्द्र की संचालिका बी.के.उमा बहन ने बताया कि वह अब तक बाइस शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्त समाज बनाए जाने के लिए व युवा छात्र छात्राओं को नशा व्यसन की वस्तुओं के सेवन नही किए जाने से परहेज करने की सलाह देते हुए नशा व्यसन वाली वस्तुओं के होने वाले दुष्प्रभाव से मानसिक व शारीरिक रोग के अलावा परिवार संकट व आर्थिक संकट की सामना करना पडता है।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह चाहर,एडीओ पंचायत प्रेम किशोर यादव,एडीओ एग्रीकल्चर बृजेश कुमार,एडीओ आई एस बी दुर्गेश कुमार,एपीओ पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश सीधामई,गजेंद्र सिंह मथुरापुर,नीरज देवी ब्लॉक काॅर्डिनेटर,उमेश कुमार यादव,रिंकी सेंगर,नंद किशोर, परमानन्द सविता,अजब सिंह सहित तमाम छात्र छात्रा व सरकारी कर्मचारी मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page