Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 अगस्त। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित वार्ड संख्या चार के ब्लाक संसाधन केन्द्र,खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय व परिषदीय विद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में ग्यारह अगस्त दिन मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।तिरंगा यात्रा रैली का शुभारम्भ उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र पाल सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया।हर हाथ तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान रैली में कस्बा के परिषदीय विद्यालय संख्या एक,दो,तीन के छात्र छात्रा सम्मिलित हुए।तिरंगा रैली ब्लाक संसाधन केंद्र बी.आर.सी. एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर कस्बा के मुख्य बाजार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा मार्ग से कस्बा के विभिन्न गली मुहल्लो में पहुंचकर ब्लाक संसाधन केंद्र बी.आर.सी.उच्च प्राथमिक विद्यालय यूपीएस परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई।तिरंगा यात्रा में छात्र छात्राएं तीन रंगो वाली तिरंगा झंडी लेकर देश भक्ति से ओतप्रोत जयकारे व नारे लगाते हुए पथ मार्ग से निकलते हुए दिखाई दिए।तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र छात्राओं में देश भक्ति के प्रति उत्साहित दिखाई दिए।तिरंगा यात्रा रैली में प्रधानाध्यापक जितेंद्रपाल सिंह प्रधानाध्यापक,चन्द्रकांत,रतन सिंह,लक्ष्मी नारायण,कृष्ण प्रकाश, शिवांगी,कामना सिंघल,कल्पना अनुदेशक राखी सेंगर,शिक्षा मित्र सुषमा,कल्पना,बाबूराम,विनीत कुमार मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page