Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 11 अगस्त। रास्ता भटककर सहपऊ क्षेत्र में पहुंची वृद्ध महिला को कोतवाली पुलिस ने आज उसके पुत्र के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से महिला सकुशल अपने परिवार के पास पहुंच गई। महिला को पाकर पुत्र ने पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार प्रेमवती पत्नी शिशुपाल निवासी नगला महराम, थाना खंदौली, जिला आगरा सोमवार सुबह किसी काम से अपने घर से निकली थीं। रास्ते में वह भटक गईं और काफी दूर निकलकर सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में पहुंच गईं। इस दौरान वह परेशान होकर इधर-उधर घूम रही थीं। इसी बीच सहपऊ कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उनकी नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने उससे बातचीत कर जानकारी ली। महिला ने बताया कि वह रास्ता भटक गई हैं और अपने घर का रास्ता नहीं जानतीं। पुलिस ने महिला से मिली जानकारी के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला के पुत्र प्रदीप कुमार से संपर्क कर उसे कोतवाली बुलाया। मंगलवार सुबह प्रदीप कुमार कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने आवश्यक जानकारी लेने के बाद प्रेमवती को उसके पुत्र के सुपुर्द कर दिया। मां को सकुशल पाकर पुत्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page