









प्रशासन की ओर से जिले में करीब 15 प्रमुख स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोककर वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। शहर की ओर आने वाले वाहनों को रुहेरी से बाईपास और मथुरा-बरेली मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है। वहीं आगरा रोड पर नगला भुस के पास बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। जिले में कुल 33 चौराहे चिह्नित किए गए हैं, जहां पुलिस पिकेट तैनात की गई है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और किसी भी भारी वाहन को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के पीछे पंचक की समाप्ति को भी प्रमुख कारण माना जा रहा है। पहले सोमवार के दौरान पंचक होने से कांवड़ यात्रा का दबाव अपेक्षाकृत कम था, जबकि अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने प्रमुख कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही सुचारु बनी रहे और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
You cannot copy content of this page
Javascript not detected. Javascript required for this site to function. Please enable it in your browser settings and refresh this page.