Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 अगस्त। मई क्षेत्र के गढ़ उमराव गांव में एक घर से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के 14 बकरे-बकरियां चोरी हो गए। चोरों ने घर का ताला तोड़कर पशुओं को एक वाहन में लादकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गढ़ उमराव निवासी बबलू पुत्र रामखिलाड़ी ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर के गेट पर ताला लगा हुआ था। घर के अंदर 14 बकरे-बकरियां बंधे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात लोग एक वाहन से वहां पहुंचे और गेट का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। चोरों ने सभी 14 बकरे-बकरियों को वाहन में लादा और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर बबलू ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई। पीड़ित ने भी अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए पशुओं और उन्हें ले जाने वाले वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका। बबलू के अनुसार, चोरी हुए बकरे-बकरियों की कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर पशुओं को बरामद करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page