Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अगस्त। सदर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर शादी के उद्देश्य से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से छह अगस्त को सदर कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी सुबह करीब आठ बजे घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। आरोप है कि भूतेश्वर बगीची निवासी बॉबी शादी के उद्देश्य से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर किशोरी को बरामद करने और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page