हाथरस 08 अगस्त। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के विष्णुपुरी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में रज्जो पत्नी स्वर्गीय बहादुर सिंह ने अपनी पुत्रवधु समेत उसके मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। रज्जो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्रवधु ममता पुत्री हरप्रसाद निवासी नगला रानी पिछले करीब दो वर्षों से अलग रह रही है। आरोप है कि सात अगस्त की रात ममता अपने भाई जितेंद्र उर्फ छोटेलाल, अनिल, सुनील, देवी पत्नी जितेंद्र, पूनम पत्नी अनिल, पिंकी पत्नी सुनील, नमन, गुनगुन और पांच अज्ञात लोगों के साथ अचानक उनके घर में जबरन घुस आई। आरोप है कि घर में घुसने के बाद सभी लोगों ने सामान तोड़ना शुरू कर दिया। रज्जो ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली उनकी बहन चंद्रवती मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने पर रज्जो के भतीजे शम्मी भारती और विकास कुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान सभी आरोपित गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना से संबंधित कुछ वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अग्रवाल सभा हाथरस की चुनाव प्रक्रिया पर
August 8, 2026
स्कूल में छात्र से हुआ विवाद, 11वीं
August 8, 2026
पुत्रवधु समेत कई लोगों पर घर में
August 8, 2026
इलाज के नाम पर महिला को श्मशान
August 8, 2026
17 वर्षीय किशोरी के लापता होने से
August 8, 2026
घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, दो
August 8, 2026
बीमारी के दौरान घर से जेवर चोरी
August 8, 2026
Weather
Hathras
11:46 pm,
Aug 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







