Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 अगस्त। नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज श्री महाराज अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में ‘नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान चलाया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चिकित्सा प्रभाग द्वारा चलाए जा रहे ’10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लगभग 750 विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज सादाबाद सेवा केंद्र की ओर से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके भावना दीदी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। बीके भावना दीदी सादाबाद क्षेत्र में इस अभियान की समन्वयक हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीके सुमित भाई ने विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीके सुमित भाई ने बताया कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के मन, बुद्धि, परिवार और पूरे समाज को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से श्रेष्ठ संस्कार, राजयोग मेडिटेशन और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया, जिससे वे नशे जैसी बुराइयों से आसानी से दूर रह सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ और व्यसनमुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत, बीके बबीता बहन ने विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का दृढ़ संकल्प लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती जमुना गौतम ने इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना वर्तमान समय की एक बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page