सादाबाद 07 अगस्त। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी में आज प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित सरकारी कचरा प्रबंधन केंद्र की दीवार तोड़कर दुकानें बनाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सरकारी भवन को क्षतिग्रस्त कर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा और पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, साल 2023 में स्थापित यह कचरा प्रबंधन केंद्र वर्तमान में सुचारु रूप से संचालित हो रहा था। इसके बावजूद कुछ दिन पहले केंद्र की सड़क किनारे की दीवार को तोड़ दिया गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा केंद्र के सामने के हिस्से को हटाकर वहां दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि इसके लिए अभी तक कोई टेंडर जारी नहीं हुआ है। ग्रामीणों नारायण सिंह, कालीचरण, रामकिशोर, वशीर एवं महेश ने बताया कि ग्राम पंचायत में सड़क किनारे करीब 20 एकड़ सरकारी आबादी की भूमि उपलब्ध है। इसके बावजूद कचरा प्रबंधन केंद्र की जमीन का निर्माण के लिए उपयोग किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। इसी मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम रितु सिरोही से शिकायत कर सरकारी भवन को क्षतिग्रस्त करने और निर्माण कार्य कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मौके पर पहुंचीं नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने कचरा प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। नायब तहसीलदार ने ग्राम प्रधान को दीवार तोड़ने और उसे पीछे हटाने से संबंधित अनुमति, अनुमोदन पत्र तथा टेंडर सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही, मौके पर चल रहा दुकानों का निर्माण तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने जानकारी दी कि कजरौठी में RRC सेंटर की दीवार तोड़ने संबंधी शिकायत की जांच की गई है। मौके पर यथास्थिति सुनिश्चित करा दी गई है। इससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं, जब मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार और एडीओ पंचायत रामकिशन से जानकारी मांगी, तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : जैतई रोड पर आमने सामने
August 7, 2026
सादाबाद : शॉर्ट सर्किट से तहसील की
August 7, 2026
सादाबाद : बारिश से पानी में डूबे
August 7, 2026
सादाबाद : 750 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त
August 7, 2026
सादाबाद : कचरा प्रबंधन केंद्र की दीवार
August 7, 2026
सादाबाद : सड़क हादसों में छात्र, युवक
August 7, 2026
सादाबाद : संपति के लिए मारपीट करने
August 7, 2026
Weather
Hathras
9:51 pm,
Aug 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










