सादाबाद 07 अगस्त। क्षेत्र में आवारा पशुओं और कुत्तों के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में आज एक युवक और एक छात्र घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में कराया गया। पहला हादसा आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खंदौली बॉर्डर के पास हुआ। गांव गुरसौटी निवासी दिनेश कुमार आगरा से बाइक द्वारा सादाबाद लौट रहे थे। तभी सड़क पर लड़ रहे दो सांड अचानक उनकी बाइक के सामने आ गए। एक सांड ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दिनेश सड़क पर गिरकर घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। बताया गया कि दिनेश ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनका सिर गंभीर चोट से बच गया। हालांकि, उनके चेहरे, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई। दूसरा हादसा सादाबाद के प्रकाश नगर में हुआ। कक्षा 11 का छात्र विशन प्रताप सुबह घर से बाइक द्वारा आगरा मार्ग स्थित सेंट विवेकानंद स्कूल जा रहा था। बाजार क्षेत्र में अचानक एक आवारा कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। इन लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं और कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आई गाय, मौके पर मौत
August 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
बिजली के खंभे में उतरे करंट की
August 7, 2026
फोनपे साउंड बॉक्स ठीक करने के बहाने
August 7, 2026
ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट
August 7, 2026
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार
August 7, 2026
इंटरनेट मीडिया पर अधिवक्ता की वीडियो प्रसारित
August 7, 2026
हाथरस में धूमधाम से निकली जाहरवीर गोगा
August 7, 2026
सहपऊ : किशोरी की मौत के मामले
August 7, 2026
Weather
Hathras
10:56 pm,
Aug 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






