सादाबाद 07 अगस्त। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) परीक्षा में सहपऊ कस्बे के होनहार युवा यश उपाध्याय ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से परिवार और इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। यश उपाध्याय ने अपनी शुरुआती शिक्षा बीएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सादाबाद से प्राप्त की, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद हाथरस में कॉमर्स वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा से बी.कॉम की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। खास बात यह है कि इतनी कठिन अखिल भारतीय परीक्षा के लिए यश ने घर पर रहकर ही ऑनलाइन कोचिंग के जरिए यह मुकाम हासिल किया है। यश ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुओं के अमूल्य मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उनके पिता, वरिष्ठ पत्रकार रजत उपाध्याय ने इसे अपने परिवार, इष्ट-मित्रों और बुजुर्गों के आशीर्वाद का परिणाम बताया है। यश उपाध्याय की इस सफलता पर बाबा महेश चंद्र शर्मा, व्यापार मंडल नगराध्यक्ष गजेंद्र कुमार वर्मा, जगदीश चंद्र शुक्ला, जितेंद्र कुमार वर्मा, कांग्रेस कमेटी नगराध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल, अनिल कुमार शर्मा, शिव कुमार शर्मा (शिब्बू मल्ल), पूर्व सभासद योगेश कुमार शर्मा, पूर्व सभासद धीरज सिसोदिया, मनोज उपाध्याय, बांके बिहारी शर्मा, अनुराग उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, पूर्व ई.ओ. बालकृष्ण कुम्हेरिया और एडवोकेट राम कुमार गौतम सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : जैतई रोड पर आमने सामने
August 7, 2026
सादाबाद : शॉर्ट सर्किट से तहसील की
August 7, 2026
सादाबाद : बारिश से पानी में डूबे
August 7, 2026
सादाबाद : 750 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त
August 7, 2026
सादाबाद : कचरा प्रबंधन केंद्र की दीवार
August 7, 2026
सादाबाद : सड़क हादसों में छात्र, युवक
August 7, 2026
सादाबाद : संपति के लिए मारपीट करने
August 7, 2026
Weather
Hathras
9:51 pm,
Aug 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










