Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 अगस्त । कस्बा के अंडौली मार्ग स्थित एक शिक्षण संस्थान के सामने लगे विद्युत खंभा में विद्युत धारा प्रवाह करंट आने के कारण एक निराश्रित गौवंश की मौत हो गई।निराश्रित गौवंश की मौत हो जाने के बाद हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों की सूचना पर पहुंचकर निराश्रित गौवंश को भूमिगत कराते हुए अंतिम संस्कार कराया है।अंडौली मार्ग पर कस्बा के मोहल्ला दखल कछियान कलां निवासी विनोद कुमार कुशवाहा का अंडौली मार्ग पर मकान है।उनके मकान व उच्च शिक्षण संस्थान के बाहर लगे विद्युत खंभा में सात अगस्त दिन शुक्रवार को अंडौली मार्ग पर बरसात होने के दौरान एक विद्युत खंभा में करंट आ गया।विद्युत खंभा में विद्युत करंट आने से कस्बा में निराश्रित विचरण करने वाले गौवंश की मौत हो गई।विद्युत खंभा में करंट आने से निराश्रित गौवंश की मौत हो जाने के बाद स्थानीय राहगीरों व लोगों के द्वारा निराश्रित गौवंश की मौत हो जाने की जानकारी तत्काल राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता को दी।अनमोल गुप्ता ने गौवंश की करंट से मौत हो जाने की जानकारी विद्युत उपकेन्द्र पर फोन कॉल के माध्यम से देकर आपूर्ति बंद कराए जाने के बाद नगर पंचायत से जेसीबी मशीन मंगवाए जाने के बाद डायल एक सौ बारह पुलिस टीम के सहयोग से गौवंश को विधि विधान के साथ भूमिगत कराकर अंतिम संस्कार कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page