Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अगस्त। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी के प्रतिभाशाली छात्र सूर्यांश गुंजन ने जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अपनी प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के दम पर सूर्यांश ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया। सूर्यांश की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य लोकेंद्र नाथ शर्मा, समस्त आचार्यगण एवं विद्यार्थियों ने सूर्यांश गुंजन को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि सूर्यांश भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उनकी स्वर्णिम उपलब्धि को विद्यालय परिवार ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page