Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अगस्त। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से एनीमिया मुक्त भारत अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत आज 7 अगस्त को राम चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, चावड़ गेट में एनीमिया जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय की 12 वर्ष से अधिक आयु की 471 बालिकाओं की एनीमिया जांच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति उन्हें प्रेरित करना रहा। जांच के दौरान बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई और आयरन एवं विटामिन-डी की गोलियों का वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, हाथरस के निरीक्षण अधिकारी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त विद्यालय परिवार ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारियों के रूप में विजय कृष्ण गर्ग, अनिल वार्ष्णेय (तेल वाले), राकेश वार्ष्णेय (धागे वाले), मनोज अग्रवाल (राया वाले) एवं हरीश वार्ष्णेय मौजूद रहे। महिला शक्ति की ओर से सीमा वार्ष्णेय के साथ सक्रिय महिला सदस्यों खुशबू जैन, रुचि माहेश्वरी, उषा जैन, हिना अग्रवाल, मेघा राठी, सुरभि गोयल, रश्मि वार्ष्णेय एवं सोनम वार्ष्णेय ने शिविर में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन, सचिव अंकुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय एवं संस्कार प्रमुख प्रवीण वर्मा का विशेष योगदान रहा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से 471 बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें एनीमिया से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि ‘स्वस्थ नारी–सशक्त समाज–सशक्त भारत’ के संकल्प के साथ एनीमिया मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम लगातार किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page