Hamara Hathras

Latest News

सहपऊ 07 अगस्त। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराध एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहपऊ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र सिंह मार्केट, नगला कली, ग्राम मढ़ाका से आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम ऊगई, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना सहपऊ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 148/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना सहपऊ के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page